परिचय: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (2010 से 2021)
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को MS WORD के नाम से भी जाना जाता है यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा विकसित किया गया सॉफ्टवेयर है जिनकी सहायता से हम किसी भी प्रकार के आवेदन, प्रारूप , RESUME, MAIL ब्लॉग लेखन आदि से संबंदित कार्य कर सकते है ।
आज के इस डिजिटल युग में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड निस्संदेह एक आवश्यक उपकरण बन गया है। अपने उपोगकर्ताओ के अनुकूल इंटरफ़ेस और सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ने हमारे दस्तावेज़ बनाने और साझा करने के तरीके में क्रांति ला दी है। सरल पत्रों और रिपोर्टों से लेकर जटिल से जटिल लेखन कार्यों और सहयोगी परियोजनाओं तक, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक बहुमुखी एप्लिकेशन साबित हुआ है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के विभिन्न पहलुओं का पता लगाएंगे, इसके छिपे हुए रत्नों को उजागर करेंगे और आपको इस शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर से अधिकतम लाभ उठाने में मदद करने के लिए मूल्यवान युक्तियां प्रदान करेंगे।
एमएस वर्ड के विकास क्रम मे अब तक इनके विभन्न संस्करण हुए है -
- 1981 - 1989
- 1990 - 1995
- Word 97
- Word 2007
- Word 2010
- Word 2013
- Word 2016
- Word 2019
- Word 2021
वर्ड 2010 के बाद के सभी संस्करण मे लगभग समानता है कुछ इनके पिछले संस्करणो मे भिन्नता है।
हम इस ब्लॉग मे 2016 संस्करण के बारे मे विस्तार से सीखेंगे। यह इंटरफेस 2016 संस्करण का है -
MS Word को कैसे Open करे ?
MS Word को अलग-अलग तरह से open किया जा सकता है जिनमे से कुछ तरीके नीचे दिया गया है -
1- window key + R विंडो बटन के साथ R key दबाने के बाद टाइप रन कमांड दिखाई देगा जिसमे winword टाइप कर वर्ड ओपन कर सकते है।
2- start → all Program → Microsoft office → word 2016 (आपके पास जो भी version हो उसे ओपन कर सकते है)
3- डबल क्लिक desktop shortcut Icon।
4- click taskbar pin shortcut Icon
MS Word ओपन हो जाने के बाद इसक्र इंटरफ़ेस नीचे दिये गए इमेज की तरह दिखाई देगा।
- सबसे ऊपर का भाग जिसमे document1-word लिखा हुआ है टाइटल बार कहलाता है।
- बाई ओर का भाग Quick Access Toolbar कहलाता है जिसमे default रूप से save, Undo, Redo बटन होता है।
- दाई ओर का भाग Control Button कहलाता है जिसमे रिबन डिस्प्ले ऑप्शन, Minimize, Maximize/Restore तथा exit होता है।
- File menu के अंदर अनेक submenu होता है जिसमे info, New, Save इत्यादि होता है।
- Home से लेकर View तक Tab कहलाता है जिसके अंदर अलग-अलग कमांड दिया होता है।
- जिस स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट टाइप किया जाता है उसे वर्क एरिया कहते है।
- वर्क एरिया के ऊपर ओर बाई ओर दो रूलर लाइन होता है जो मार्जिन सेट करने का काम करता है।
- सबसे आखरी का भाग स्टैटस लाइन कहलाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड File Menu :-
फाइल मेनू के अंतर्गत अनेक सब मेनू होता है जो निम्न प्रकार है -
- INFO :-
- NEW
- OPEN
- SAVE
- SAVE AS
- PRINT
- SHARE
- EXPORT
- CLOSE
- ACCOUNT
- OPTION
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड Tabs :-
- INSERT
- DESIGN
- LAYOUT
- REFERENCE
- MAILING
- REVIEW
- VIEW