Home Tab (होम टैब )
होम टैब के अंतर्गत 5 कमांड होते है ;-
- क्लिपबोर्ड(clipboard)
- फॉन्ट(Font)
- पैराग्राफ(Paragraph)
- स्टाइल(Style)
- एडिटिंग(Editing)
1- क्लिपबोर्ड (Clipboard) :- इस कमांड मे cut, copy, paste, और format painter होता है। कॉपी या कट किया गया ऑब्जेक्ट क्लिपबोर्ड मे आकार सेव हो जाता है जिसे हम बाद मे पेस्ट कर सकते है।
Cut - इसकी सहायता से किसी भी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट कर कट किया जा सकता है।शॉर्टकट की Ctrl + X है ।Copy - किसी भी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट कर इसकी सहायता से कॉपी किया जा सकता है। शॉर्टकट की Ctrl + C है ।Paste - कॉपी या कट किए गए गए ऑब्जेक्ट को इसकी सहायता से पेस्ट किया जा सकता है। शॉर्टकट की Ctrl + P है ।
Format Painter - किसी टेक्स्ट मे अप्लाइ किए गए फोर्मेटिंग को किसी अन्य टेक्स्ट मे अप्लाइ करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। शॉर्टकट की Ctrl + शिफ्ट + C फॉर्मैट पेंटर को कॉपी करने का और Ctrl + Shift + V फॉर्मैट पेंटर को पेस्ट करने का शॉर्टकट है।
2- फॉन्ट (Font) :- इस कमांड में फॉन्ट से संबधित सेटिंग्स जैसे फॉन्ट का नाम, साइज, इसके साथ ही फॉन्ट का स्टाइल जैसे बोल्ड, इटालिक, अन्डरलाइन, व फॉन्ट कलर एवं सुपरस्क्रिप्ट एवं सबस्क्रिप्ट को बदला जा सकता है।
Font Name - इसकी सहायता से फॉन्ट का नाम बदला जा सकता है जैसे Arial, Times New Roman, Calibri body आदि। इसका शॉर्टकट की Ctrl + Shift + F है।Font Size - इसकी सहायता से फॉन्ट का साइज बदला जा सकता है। इसका शॉर्टकट की Ctrl + Shift + P है।Increase Font Size - फॉन्ट का आकार एक-एक पाइंट से अनुसार बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शॉर्टकट की Ctrl + > है।Decrease Font Size - फॉन्ट का आकार एक-एक पाइंट से अनुसार घटाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शॉर्टकट की Ctrl +< है।Change Case - टाइप किये गये वर्ड अंग्रेजी लेटर्स को कैपीटल या स्माल लेटर्स में बदलने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका शॉर्टकट की Ctrl + F3 है।Clear All Formatting- टाइप किये गये लैटर या पैराग्राफ का सभी प्रकार के फॉर्मेटिंग जैसे - बोल्ड, ईटालिक, फान्ट साइज, कलर आदि को हटाने के लिए इसका उपयोग करते है।Bold- लिखे गये टैक्स्ट को बोल्ड (मोटा) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + B है।Italic- लिखे गये टैक्स्ट को ईटालिक (तिरछा) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + I है।Underline- लिखे गये टैक्स्ट को अन्डरलाइन (शब्द के नीचे लाइन) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + U है।Strikethrough- लिखे गये टैक्स्ट के बीच मे कट लाइन डालने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज है।Subscript- लिखे गये टैक्स्ट को लाइन से नीचे लाने के लिए इसका उपयोग करते है जैसे :-X2 इसका शार्टकट कीज Ctrl + = है।Superscript- लिखे गये टैक्स्ट को लाइन से ऊपर ले जाने के लिए इसका उपयोग करते है जैसे :-X2 इसका शार्टकट कीज है। Ctrl + Shift = है।Text Effect :- एम. एस. वर्ड में टाइप किये गये टैक्स्ट में इफेक्ट लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।Text Highlight Color:- टाइप किये गये टैक्स्ट जिस प्रकार बुक या कॉपी में हाइलाटर की सहायता से हाइलाइट करते है ठीक उसी प्रकार वर्ड में हाइलाइट करने के लिए टैक्स्ट हाइलाइट कलर का उपयोग करते है।Font Color :- फॉन्ट कलर की सहायता से टाइप किये गये टैक्स्ट को अपनी अनुसार कोई भी कलर दे सकते है।
3-पैराग्राफ (Paragraph) :-पैराग्राफ कमांड का उपयोग पैराग्राफ में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए किया जाता है जैसे लाइन या पैराग्राफ का अलाइन सेट करना, पैराग्राफ का स्पेस को सेट करना साथ ही बुलेट या नंबर लगाना।
Bullet - टाइप किये गये लेटर या टैक्स्ट में बुलेट लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
Number - टाइप किये गये लेटर या टैक्स्ट में नंबर लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
Multilevel List:- मल्टीलेवल लिस्ट बुलेट्स और नंबर दोनो को एक साथ लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
Increase Indent:- टाइप हुए टैक्स्ट में मार्जिन देने के लिए इन्डेन्ट का उपयोग करते है। इसमें अपने अनुसार इन्डेन्ट को बाई ओर से एक निश्चित दूरी तक सेट करके रख सकते हैै।इसका शार्टकट कीज Ctrl + M है।
Decrease Indent:- इन्क्रीज इन्डेन्ट में दिये हुए एक निश्चित दूरी को कम करने के लिए डिक्रिज इन्डेन्ट का उपयोग करत है।इसका शार्टकट कीज Ctrl + Shift + M है।
Sort:- वर्ड में टाइप किये गये नंबर या टैक्स्ट को अल्फाबेट के अनुसार एसेन्डिग या डिसेन्डिग में और नंबर को स्मालेस्ट और लारजेस्ट में सेट करने के लिए किया जाता है।
Align Left :- टाइप किये गये पैराग्राफ को लेफ्ट अलाइन में सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + L है।
Align Right :-टाइप किये गये पैराग्राफ को राइट अलाइन में सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + R है।
Center Align :-टाइप किये गये पैराग्राफ को सेन्टर अलाइन में सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + E है।
Justify :-टाइप किये गये टैक्स्ट या पैराग्राफ को जस्टीफाइ करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका शार्टकट कीज Ctrl + J है।
Line Spacing:-पैराग्राफ या लाइन के बीच में स्पेस कम या ज्यादा करने के लिए इसका उपयोग करते है।इसमे स्पेस पैराग्राफ के पहले या बाद में दिया जा सकता है इसके साथ ही एक निश्चित संख्या में स्पेस दे सकते है।
Shading:- शैडिंग कलर का उपयोग पैराग्राफ या लाइन में कलर करने करने के लिए किया जाता है।
Border :-टाइप किये गये टैक्स्ट या पैराग्राफ में बार्डर लगने के लिए इसका उपयोग करते है।